Bhagalpur को बड़ी सौगात, बनेगा AI यूनिवर्सिटी और मरीन ड्राइव; सीएम सम्राट चौधरी ने की कई विकास परियोजनाओं की घोषणा
Bhagalpur: भागलपुर के विकास के लिए बिहार सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिले के लिए साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) यूनिवर्सिटी, इंडस्ट्री पार्क और मरीन ड्राइव जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं
Bhagalpur: भागलपुर के विकास के लिए बिहार सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिले के लिए साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) यूनिवर्सिटी, इंडस्ट्री पार्क और मरीन ड्राइव जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का ऐलान किया है। इन प्रोजेक्ट्स से क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार और कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है।
शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि भागलपुर में कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए एक अलग यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। इसके लिए विक्रमशिला सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए करीब 220 एकड़ जमीन ट्रांसफर करने की घोषणा की गई है। यह यूनिवर्सिटी रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देगी जिससे स्थानीय छात्रों को नई तकनीक सीखने का मौका मिलेगा।
रोजगार के मोर्चे पर जिले में इंडस्ट्री पार्क विकसित किए जाएंगे। उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जयसवाल के अनुसार, कहलगांव और गोराडीह में जमीन तय कर ली गई है और शुरुआती काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा, भागलपुर-मुंगेर मरीन ड्राइव का काम भी शुरू हो गया है। यह करीब 90 किलोमीटर लंबा प्रोजेक्ट होगा, जिस पर 9,998 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सड़क गंगा नदी के किनारे बनेगी, जिससे पर्यटन बढ़ेगा और लोगों का सफर आसान होगा।
सरकार ने यह भी साफ किया है कि मरीन ड्राइव के निर्माण के दौरान किसी के घर नहीं तोड़े जाएंगे और जरूरत पड़ने पर सड़क का रास्ता बदला जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 203 करोड़ रुपये की लागत वाली 84 विकास योजनाओं की शुरुआत की है। स्वास्थ्य, बिजली और अपराध नियंत्रण पर भी विशेष जोर दिया गया है। जीविका दीदियों के लिए सहायता राशि 25 जुलाई तक देने की बात कही गई है।