Bihar: भागलपुर जिले के हजारों शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है. जिले के करीब 6200 विशिष्ट शिक्षकों के प्रमोशन और वेतन वृद्धि की तैयारी शुरू हो गई है. बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संशोधन नियमावली-2023 के तहत इन शिक्षकों को अग
Bihar: भागलपुर जिले के हजारों शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है. जिले के करीब 6200 विशिष्ट शिक्षकों के प्रमोशन और वेतन वृद्धि की तैयारी शुरू हो गई है. बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संशोधन नियमावली-2023 के तहत इन शिक्षकों को अगले ग्रेड में प्रोन्नति दी जाएगी, जिससे उनकी सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी.
कौन से शिक्षक होंगे प्रमोशन के पात्र और क्या हैं नियम?
प्रमोशन के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं. सक्षमता परीक्षा पास कर विशिष्ट शिक्षक बने वे लोग पात्र होंगे जिन्होंने बेसिक ग्रेड पर कम से कम 12 साल की सेवा पूरी कर ली है. इसमें प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक शामिल हैं. खास बात यह है कि नियोजित शिक्षक के तौर पर बिताए गए समय को भी सेवा निरंतरता के लाभ के लिए गिना जाएगा.
प्रमोशन के बाद पद और जिम्मेदारी में क्या बदलाव होगा?
जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के मुताबिक, प्रोन्नति की प्रक्रिया इस तरह होगी:
| वर्तमान पद |
प्रमोशन के बाद का पद |
| कक्षा 1 से 5 के विशिष्ट शिक्षक |
वर्ग 6 से 8 के विशिष्ट शिक्षक |
| वर्ग 9 से 10 के विशिष्ट शिक्षक |
वर्ग 11-12 के विशिष्ट शिक्षक |
प्रक्रिया में क्या चुनौतियां आ रही हैं?
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को योग्य शिक्षकों की लिस्ट मांगी है. हालांकि, शिक्षक संघों का कहना है कि कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं क्योंकि शिक्षक अब नियोजन इकाई से निकलकर राज्य सरकार के कर्मी बन चुके हैं. शिक्षक नेताओं का आरोप है कि कुछ फाइलों को आगे बढ़ाने में देरी की जा रही है, जिसके कारण शिक्षकों ने पहले जिला शिक्षा कार्यालय में विरोध प्रदर्शन भी किया था.