Bengaluru के Bommasandra में PG में गैस सिलेंडर फटा, बिहार और बंगाल के मजदूरों समेत 20 से ज्यादा घायल

Karnataka/Bengaluru : बेंगलुरु के अनेकल इलाके के बोम्मासंद्रा में एक पेइंग गेस्ट (PG) में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस धमाके में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है

Karnataka/Bengaluru : बेंगलुरु के अनेकल इलाके के बोम्मासंद्रा में एक पेइंग गेस्ट (PG) में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस धमाके में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया।

पुलिस ने बताया कि घायल होने वाले ज्यादातर लोग पश्चिम बंगाल और बिहार के प्रवासी मजदूर थे, जो इस PG में रह रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही फायर और इमरजेंसी सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस PG में क्षमता से ज्यादा लोग रह रहे थे और वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे।

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब इस बात की जांच की जा रही है कि क्या यह PG बिना किसी जरूरी सरकारी मंजूरी और सुरक्षा नियमों के चलाया जा रहा था। प्रशासन अब उन कमियों को देख रहा है जिनकी वजह से यह हादसा हुआ और इतनी बड़ी संख्या में लोग घायल हुए।