Bengaluru में बिहार के प्रवासी मजदूरों के लिए खुला ‘सुविधा केंद्र’, एक जगह मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Bihar/Karnataka: बेंगलुरु में रहने वाले बिहार के प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए एक ‘सुविधा केंद्र’ शुरू किया गया है। इसका ऑनलाइन उद्घाटन बुधवार, 12 अगस्त 2026 को बिहार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण

Bihar/Karnataka: बेंगलुरु में रहने वाले बिहार के प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए एक ‘सुविधा केंद्र’ शुरू किया गया है। इसका ऑनलाइन उद्घाटन बुधवार, 12 अगस्त 2026 को बिहार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने पटना से किया। इस केंद्र का मकसद कर्नाटक में काम करने वाले बिहारी मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

यह केंद्र बेंगलुरु के सुरक्षा भवन में बनाया गया है, जिसके लिए कर्नाटक सरकार के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने जगह उपलब्ध कराई है। यहाँ मजदूरों को कर्नाटक भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण कराने में मदद मिलेगी, ताकि वे बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं का फायदा ले सकें। यह केंद्र बिहार और कर्नाटक के श्रम विभागों के बीच एक कड़ी के रूप में काम करेगा, जिससे मजदूरों को अपने काम की जगह पर ही सरकारी सेवाओं की सुविधा मिलेगी।

मजदूरों को यहाँ कई तरह की सहायता मिलेगी:

  • काम की जगह पर होने वाले विवादों को सुलझाने में मदद।
  • स्वास्थ्य, सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी।
  • वेतन भुगतान से जुड़ी समस्याओं का समाधान।
  • नए श्रम कानूनों के बारे में जानकारी और विधिक सहायता।
  • भाषा की समस्या को दूर करना और रोजगार के नए मौकों की जानकारी देना।

केंद्र के संचालन के लिए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आकाश कुमार को नियुक्त किया गया है। उद्घाटन के मौके पर बिहार सरकार के विशेष सचिव सुनील कुमार, उपेन्द्र प्रसाद, श्रमायुक्त राजेश भारती और कर्नाटक बोर्ड के सीईओ रवि डी. चन्नान्नावर मौजूद रहे। मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार के मजदूर राज्य की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दे रहे हैं, इसलिए सरकार उनकी मदद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में देश के अन्य बड़े राज्यों में भी ऐसे ही सुविधा केंद्र खोलने पर विचार किया जा रहा है।