Barabanki में सड़क हादसे में पिता-बेटे की मौत, कार ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी गंभीर
Barabanki: लखनऊ-महमूदाबाद स्टेट हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार उजड़ गया। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के धधरा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पिता और उनके मासूम बेटे की जान चली
Barabanki: लखनऊ-महमूदाबाद स्टेट हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार उजड़ गया। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के धधरा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पिता और उनके मासूम बेटे की जान चली गई। इस हादसे में बाइक पर सवार पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
यह हादसा शनिवार देर शाम को हुआ। जानकारी के मुताबिक, मुकेश कुमार (35), उनकी पत्नी पूजा (34) और उनका पांच साल का बेटा राज एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मासूम राज की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मुकेश को प्राथमिक उपचार देकर लखनऊ के KGMU रेफर किया गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं पूजा की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मुकेश और पूजा की शादी करीब छह साल पहले हुई थी और इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।