UP में सड़क हादसे में दंपति और मासूम घायल, ई-रिक्शा और बाइक की हुई जोरदार टक्कर
Barabanki: बाराबंकी के रामसनेहीघाट इलाके में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे (NH-27) पर एक ई-रिक्शा और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें बाइक सवार एक परिवार बुरी तरह घायल हो गया। इस
Barabanki: बाराबंकी के रामसनेहीघाट इलाके में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे (NH-27) पर एक ई-रिक्शा और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें बाइक सवार एक परिवार बुरी तरह घायल हो गया। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सनाकापुर मोड़ के पास हुआ। बाइक पर एक दंपति और उनका छह साल का मासूम बेटा सवार था। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया। इनमें से एक व्यक्ति की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।