Bihar की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की तारीख तय, 30 जुलाई को होगा मतदान और 3 अगस्त को आएंगे नतीजे
Bihar/Patna: राजधानी पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह सीट भाजपा के लिए साख की लड़ाई बन गई है क्योंकि यहाँ से विधायक रहे नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली
Bihar/Patna: राजधानी पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह सीट भाजपा के लिए साख की लड़ाई बन गई है क्योंकि यहाँ से विधायक रहे नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। अब यहाँ कौन उम्मीदवार होगा और कौन बाजी मारेगा, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है।
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) 6 जुलाई को इस उपचुनाव के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा। नामांकन की आखिरी तारीख 13 जुलाई तय की गई है, जिसके बाद 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 30 जुलाई 2026 को होगा और 3 अगस्त 2026 को वोटों की गिनती के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
यह सीट तब खाली हुई जब नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया और मार्च 2026 में उन्हें राज्यसभा सदस्य के रूप में चुना गया। दिसंबर 2025 में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने बिहार सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। अब नितिन नबीन खुद इस उपचुनाव की रणनीति और प्रचार की कमान संभाल रहे हैं।
बांकीपुर सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। जन सुराज के प्रशांत किशोर ने संकेत दिए हैं कि वह खुद चुनाव लड़ सकते हैं या उनकी पार्टी कोई मजबूत चेहरा उतारेगी। वहीं, जनशक्ति जनता दल (JJD) के तेज प्रताप यादव ने वीणा मानवी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो पिछले 12 सालों से यहाँ समाज सेवा कर रही हैं। इसके अलावा राजद भी यहाँ अपनी तैयारी कर रही है।
भाजपा के अंदर इस सीट को लेकर ‘कायस्थ बनाम सवर्ण’ का पेंच फंसा हुआ है। बांकीपुर कायस्थ बहुल इलाका है और स्थानीय लोग चाहते हैं कि टिकट किसी कायस्थ नेता को ही मिले। ऐसे में हरेंद्र सिंह का नाम चर्चा में है, लेकिन पार्टी किसी अन्य सवर्ण चेहरे पर भी विचार कर सकती है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह के नाम की भी चर्चा थी, पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।