Delhi में किन्नर बनकर रह रहा था बांग्लादेशी शख्स, पुलिस ने आजादपुर से दो विदेशी नागरिकों को पकड़ा
Delhi: राजधानी दिल्ली के आजादपुर इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। इनमें से एक शख्स अपनी पहचान छिपाने के लिए किन्नर का भेष बनाकर रह रहा था। नॉर्थ वेस्ट जिला पुलिस की फॉरेनर
Delhi: राजधानी दिल्ली के आजादपुर इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। इनमें से एक शख्स अपनी पहचान छिपाने के लिए किन्नर का भेष बनाकर रह रहा था। नॉर्थ वेस्ट जिला पुलिस की फॉरेनर सेल ने यह ऑपरेशन चलाया और दोनों को हिरासत में लिया।
यह पूरी घटना महेंद्र पार्क पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले एन.एस. मंडी इलाके की है। पुलिस की टीम ने 25 जून 2026 की सुबह इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पकड़े गए लोगों में 25 साल का एमडी रुहुल अमीन उर्फ तुली दास और 36 साल का एमडी जिबन मिया उर्फ लिली शामिल हैं। रुहुल अमीन बांग्लादेश के तंगैल जिले के मधुपुर का रहने वाला है, जबकि जिबन मिया ब्रह्मपुत्रिया जिले का निवासी है।
जांच में यह बात सामने आई कि एमडी रुहुल अमीन को जून 2025 में भारत से वापस बांग्लादेश भेज दिया गया था, लेकिन वह फिर से गैरकानूनी तरीके से भारत में दाखिल हो गया। डीसीपी आकांक्षा यादव ने इस ऑपरेशन की पुष्टि की है। यह कार्रवाई एसीपी राजीव ढाका की देखरेख में इंस्पेक्टर विपिन कुमार और उनकी टीम ने की।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से दो स्मार्टफोन, बांग्लादेशी पहचान पत्र और एक पेपर स्प्रे का कैनिस्टर बरामद किया है। ये दोनों लोग बिना किसी वैध यात्रा दस्तावेज के दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि दिल्ली में उन्हें अवैध रूप से रहने में और किसने मदद की। अधिकारियों ने दोनों आरोपियों को वापस बांग्लादेश भेजने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।