Mumbai एयरपोर्ट पर फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ बांग्लादेशी शख्स गिरफ्तार, बोलचाल के अंदाज से खुला राज

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। यहां साहर पुलिस ने एक 36 साल के बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी भारतीय पासपोर्ट के जरिए सफर करने की को

Maharashtra/Mumbai: मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। यहां साहर पुलिस ने एक 36 साल के बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी भारतीय पासपोर्ट के जरिए सफर करने की कोशिश कर रहा था। इमिग्रेशन अधिकारियों की सतर्कता की वजह से इस शख्स की असल पहचान सामने आ सकी।

यह पूरा मामला तब खुला जब असिस्टेंट इमिग्रेशन ऑफिसर सुमित कुमार ने आरोपी से पूछताछ की। बातचीत के दौरान आरोपी के बोलने का तरीका और लहजा बांग्लादेशी लोगों जैसा था, जिससे अधिकारियों को शक हुआ। जब पासपोर्ट की बारीकी से जांच की गई, तो वह फर्जी पाया गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान बाबू बिस्वास उर्फ तापस बिस्वास के रूप में की है।

जांच में पता चला कि बाबू बिस्वास साल 2016 में अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल बॉर्डर के रास्ते भारत घुसा था। इसके बाद वह करीब सात साल तक कोलकाता में रहा और वहां दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम किया। इसी दौरान उसने गलत तरीके से आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे जरूरी भारतीय दस्तावेज बनवा लिए।

इन फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके उसने 2023 में भारतीय पासपोर्ट हासिल किया। इस पासपोर्ट की मदद से वह अब तक दो बार मालदीव और एक बार कोलंबो की यात्रा भी कर चुका था। साहर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बिस्वास उन हजारों लोगों में से एक है जो अवैध तरीके से भारत में घुसकर भारतीय दस्तावेज बनवा लेते हैं। फिलहाल पुलिस उन एजेंटों की तलाश कर रही है जिन्होंने उसे ये फर्जी कागजात दिलाने में मदद की थी।