Bihar: पूर्णिया सेंट्रल जेल से बांग्लादेशी घुसपैठिया फरार, खिड़की की छड़ें काटकर भागा; 3 होमगार्ड निलंबित
Bihar/Purnia: पूर्णिया सेंट्रल जेल के हाई-सिक्योरिटी डिटेंशन सेंटर से एक बांग्लादेशी नागरिक फरार हो गया है। मोहम्मद मन्ना नाम का यह शख्स जेल की खिड़की की लोहे की छड़ें काटकर भागने में कामयाब रहा। इस बड़ी सुरक्षा चूक के ब
Bihar/Purnia: पूर्णिया सेंट्रल जेल के हाई-सिक्योरिटी डिटेंशन सेंटर से एक बांग्लादेशी नागरिक फरार हो गया है। मोहम्मद मन्ना नाम का यह शख्स जेल की खिड़की की लोहे की छड़ें काटकर भागने में कामयाब रहा। इस बड़ी सुरक्षा चूक के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है और ड्यूटी पर तैनात तीन होमगार्डों को निलंबित कर दिया गया है।
यह घटना 29 जून 2026 को दोपहर करीब 2:20 बजे की है। फरार हुए मोहम्मद मन्ना को दिसंबर 2023 में एसएसबी की 45वीं बटालियन ने सुपौल जिले के भीमनगर इलाके से गिरफ्तार किया था। वह अवैध रूप से भारत में घुसा था और अपनी सजा पूरी कर चुका था। उसे वापस बांग्लादेश भेजने की कानूनी प्रक्रिया चल रही थी, इसी बीच वह फरार हो गया। मन्ना को 31 मार्च 2026 को वीरपुर उपकारा से पूर्णिया सेंट्रल जेल लाया गया था।
जेल अधीक्षक मनोज कुमार ने इस मामले में के. हाट थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। शुरुआती जांच में ड्यूटी पर मौजूद तीन होमगार्डों की लापरवाही पाई गई है, जिसके कारण उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है। पुलिस अब मन्ना की तलाश में छापेमारी कर रही है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भारत-नेपाल सीमा से जुड़े सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है ताकि उसे पकड़ा जा सके।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस फरारी में जेल के अंदर या बाहर किसी और ने उसकी मदद की है। जेल अधीक्षक ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और फरार कैदी की फोटो सौंप दी है। बिहार की हाई सिक्योरिटी जेलों में से एक होने के बावजूद यहां से कैदी का भागना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।