Bangkok के pub में भीषण आग, 27 लोगों की मौत और 63 घायल, धुएं से भरा था पूरा हॉल

World : थाईलैंड की राजधानी Bangkok के Chatuchak इलाके में एक pub में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 27 लोगों की जान जा चुकी है और 63 लोग घायल हुए हैं। यह घटना रविवार रात करीब 11:57 बजे की है, जब लो

World : थाईलैंड की राजधानी Bangkok के Chatuchak इलाके में एक pub में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 27 लोगों की जान जा चुकी है और 63 लोग घायल हुए हैं। यह घटना रविवार रात करीब 11:57 बजे की है, जब लोग pub में मौजूद थे और अचानक आग फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा Rong Beer Na Lat Phrao नाम के pub में हुआ। वहां परफॉर्म कर रहे एक म्यूजिशियन ने बताया कि स्टेज के पास लगे सर्किट ब्रेकर से धुआं निकल रहा था, जिसके बाद बिजली गुल हो गई और एक जोरदार धमाका हुआ। देखते ही देखते पूरे हॉल में घना धुआं भर गया, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

Bangkok के गवर्नर Chadchart Sittipunt ने बताया कि pub के पास जरूरी परमिट थे और वहां फायर एग्जिट भी बने हुए थे, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली और धुआं इतना ज्यादा था कि लोग फंस गए। फायर ब्रिगेड के अधिकारी Chakrit Khongkom ने कहा कि आग उतनी ज्यादा नहीं थी, लेकिन धुएं ने 100 प्रतिशत जगह घेर ली थी, जिसकी वजह से ज्यादातर लोग दम घुटने से मारे गए। कई शव pub के पिछले बाथरूम में मिले।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री Anutin Charnvirakul ने घटना स्थल का दौरा किया और पुष्टि की कि 27 शव बरामद किए गए हैं। अस्पताल में भर्ती 63 लोगों में से 22 की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि आग लगने की असली वजह क्या थी। इस हादसे के बाद थाईलैंड में बार और नाइट क्लबों के सुरक्षा नियमों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।