बैंकॉक के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, बाथरूम में छिपे थे कई लोग
World : थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के उत्तरी हिस्से में स्थित ना लाडप्राओ पब में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस भीषण अग्निकांड में अब तक 27 लोगों की जान चली गई है और 63 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से 22 लोगों की ह
World : थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के उत्तरी हिस्से में स्थित ना लाडप्राओ पब में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस भीषण अग्निकांड में अब तक 27 लोगों की जान चली गई है और 63 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से 22 लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। यह घटना इतनी भयानक थी कि इसने भारत के गोवा और लखनऊ में हुए पुराने अग्निकांडों की याद दिला दी।
जानकारी के मुताबिक आग रविवार देर रात 12 जुलाई को आधी रात के आसपास लगी थी। पब में परफॉर्म कर रहे एक संगीतकार ने बताया कि स्टेज के पास लगे एक सर्किट ब्रेकर से धुआं निकला और फिर अचानक बिजली गुल हो गई। इसके बाद एक जोरदार धमाका हुआ और पूरे पब में जहरीला धुआं फैल गया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब आधा घंटा लगा।
इस हादसे में सबसे दुखद बात यह रही कि कई लोगों के शव पब के पिछले हिस्से में बने शौचालयों (बाथरूम) में पाए गए। बैंकॉक के गवर्नर चैडचार्ट सिट्टीपंट ने बताया कि बिजली जाने के बाद लोग इमरजेंसी एग्जिट तक नहीं पहुंच पाए और जहरीले धुएं की वजह से उनकी मौत हो गई।
थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने मौके पर पहुंचकर मृतकों की संख्या की पुष्टि की और जांच के आदेश दिए। गवर्नर ने कहा कि जांच टीम अब छत की सामग्री और यह देखा जाएगा कि क्या इमरजेंसी एग्जिट के रास्ते बंद थे। वहीं पटाया के मेयर पोरमेसे नगम्पिचेट ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने पूरे शहर के मनोरंजन केंद्रों में तुरंत अग्नि सुरक्षा जांच कराने का वादा किया है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।