Bandra के कॉलेज ने चलाया फर्जी कोर्स, DTE का आदेश- 134 छात्रों को लौटाएं फीस
Maharashtra: मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित Dr. Baliram Hiray College of Architecture के छात्रों के साथ एक बड़ा धोखा सामने आया है। कॉलेज ने बिना किसी मान्यता के Interior Design का कोर्स चलाया और अब Directorate of Techn
Maharashtra: मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित Dr. Baliram Hiray College of Architecture के छात्रों के साथ एक बड़ा धोखा सामने आया है। कॉलेज ने बिना किसी मान्यता के Interior Design का कोर्स चलाया और अब Directorate of Technical Education (DTE) ने कॉलेज को आदेश दिया है कि वह 134 छात्रों की पूरी फीस 30 दिनों के भीतर वापस करे।
यह पूरा मामला तब खुला जब छात्रों ने शिकायत की कि उन्हें जो डिग्री सर्टिफिकेट दिए गए हैं, वे मान्य नहीं हैं। इस वजह से छात्रों को आगे की पढ़ाई करने और नौकरी पाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जांच में पता चला कि कॉलेज ने ‘Hiray School of Design’ के नाम से B.Voc. in Interior Design कोर्स चलाया था, जिसके लिए जरूरी मंजूरी नहीं ली गई थी।
DTE ने इस मामले को वित्तीय और शैक्षणिक धोखाधड़ी माना है। कॉलेज प्रशासन के कई पदाधिकारियों पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। साथ ही, विभाग ने कॉलेज में चल रहे सभी अन्य कोर्स की भी जांच करने का फैसला किया है।
इस मामले में यूनिवर्सिटीज का खेल भी सामने आया है। पहले छात्रों को Sangai International University से डिग्री का वादा किया गया था, लेकिन उसके बाद Sikkim International University से मार्कशीट दी गईं। हैरानी की बात यह है कि University Grants Commission (UGC) ने 2024 में इन दोनों ही यूनिवर्सिटीज की मान्यता खत्म कर दी थी।
उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री Chandrakant Patil ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया है कि धोखाधड़ी करने वाले संस्थानों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाएं। उन्होंने अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी है कि किसी भी कोर्स में एडमिशन लेने से पहले DTE या संबंधित सरकारी वेबसाइट पर उसकी मान्यता जरूर चेक करें।