Ballia में महुली घाट पीपा पुल आज से बंद, UP-Bihar के हजारों लोगों का आवागमन होगा प्रभावित

Ballia: उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाला महुली घाट पीपा पुल गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर की वजह से बंद किया जा रहा है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पुल को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। इस फैसले से दो

Ballia: उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाला महुली घाट पीपा पुल गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर की वजह से बंद किया जा रहा है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पुल को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। इस फैसले से दोनों राज्यों के बीच आने-जाने वाले हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण यात्रियों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा गया है, इसलिए इस पुल को रविवार से बंद करने की तैयारी है। अब लोगों को नदी पार करने के लिए नावों का सहारा लेना होगा या फिर लगभग 100 किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा।

इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए महुली घाट पर एक बड़े पुल और फोरलेन सड़क की योजना पर काम चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के जरिए लगभग 1200 से 1600 करोड़ रुपये की लागत से 27 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क और एक पक्का पुल बनाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट अब अपने आखिरी चरण में है, जिसके पूरा होने के बाद हर साल बरसात में पीपा पुल बंद होने की समस्या खत्म हो जाएगी।