Bahrain में बहुमंजिला इमारत में लगी आग, Civil Defence ने 14 लोगों को सुरक्षित निकाला
World : बहरीन के हूरा इलाके में एक बहुमंजिला इमारत के अपार्टमेंट में अचानक आग लग गई। इस हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन Civil Defence की टीमों ने समय रहते कार्रवाई करते हुए इमारत में मौजूद 14 लोगों को सुरक्षित ब
World : बहरीन के हूरा इलाके में एक बहुमंजिला इमारत के अपार्टमेंट में अचानक आग लग गई। इस हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन Civil Defence की टीमों ने समय रहते कार्रवाई करते हुए इमारत में मौजूद 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के मुताबिक, आग एक अपार्टमेंट से शुरू हुई थी जिसे दमकल कर्मियों ने जल्द ही काबू में कर लिया। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं आई है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बचाव कार्य पूरा किया।
शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हालांकि, प्रशासन इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।