Bahrain में गूंजे इमरजेंसी सायरन, ईरान के मिसाइल हमलों के बाद लोगों को घरों में रहने की सलाह
World : खाड़ी देशों में तनाव काफी बढ़ गया है। ईरान ने बहरीन, कतर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं, जिसके बाद बहरीन में इमरजेंसी सायरन बजा दिए गए हैं। वहां की सरकार ने आम जनता से अपील की है कि व
World : खाड़ी देशों में तनाव काफी बढ़ गया है। ईरान ने बहरीन, कतर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं, जिसके बाद बहरीन में इमरजेंसी सायरन बजा दिए गए हैं। वहां की सरकार ने आम जनता से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और घरों से बाहर न निकलें।
यह पूरा मामला अमेरिका और ईरान के बीच चल रही सैन्य झड़पों का नतीजा है। बहरीन के रक्षा बल (BDF) ने बताया कि उन्होंने ईरान की तरफ से आए कई हवाई हमलों को बीच में ही रोककर नष्ट कर दिया। बहरीन के आंतरिक मंत्रालय ने लोगों से शांत रहने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने को कहा है। बहरीन ने संयुक्त राष्ट्र में ईरान पर आरोप लगाया कि वह बातचीत का नाटक कर रहा है जबकि असल में सैन्य हमले जारी रखे हुए है।
सिर्फ बहरीन ही नहीं, बल्कि कतर और UAE में भी हलचल मची रही। कतर के लोगों को इमरजेंसी अलर्ट भेजे गए और उन्हें घरों के अंदर रहने को कहा गया। UAE के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि मिसाइल के खतरे उनकी सीमा से बाहर थे, लेकिन उनकी निगरानी प्रणाली पूरी तरह अलर्ट पर है। वहीं ईरान ने दावा किया कि उसने बहरीन के शेख ईसा एयर बेस और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।
तनाव इतना बढ़ गया है कि ईरान की पर्सियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (PGSA) ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद करने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, अमेरिकी नेतृत्व वाले जॉइंट मैरीटाइम इंफॉर्मेशन सेंटर का कहना है कि दक्षिणी रास्ता अभी भी खुला है। दक्षिण ईरान के कुछ बंदरगाह शहरों में धमाकों की खबरें भी आई हैं।