Bahrain में ईरान के हमलों के बाद अलर्ट, मिसाइल के मलबे से दूर रहने की सलाह
World: बहरीन ने ईरान पर आम नागरिकों को निशाना बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। हालिया हमलों के बाद बहरीन सरकार ने वहां रहने वाले लोगों के लिए एक पब्लिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें मिसाइल के मलबे से होने वाले खतरों के बारे म
World: बहरीन ने ईरान पर आम नागरिकों को निशाना बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। हालिया हमलों के बाद बहरीन सरकार ने वहां रहने वाले लोगों के लिए एक पब्लिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें मिसाइल के मलबे से होने वाले खतरों के बारे में चेतावनी दी गई है।
20 जुलाई 2026 को बहरीन के एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की कई हवाई हमलों को बीच में ही रोककर नष्ट कर दिया। इस दौरान बहरीन में मिसाइल अलर्ट के सायरन भी बजाए गए थे। बहरीन डिफेंस फोर्स (BDF) ने कहा कि ईरान जानबूझकर आम लोगों और निजी संपत्तियों पर मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का उल्लंघन है।
सुरक्षा को देखते हुए बहरीन डिफेंस फोर्स ने नागरिकों और वहां रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या मिसाइल के मलबे के पास न जाएं। अगर कोई ऐसी चीज दिखे, तो तुरंत अधिकारियों को खबर करें। मलबे को सुरक्षित रूप से हटाने के लिए रॉयल फील्ड इंजीनियरिंग यूनिट को पूरी तरह तैयार रखा गया है।
इस तनाव के बीच अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य देशों ने भी अपने नागरिकों के लिए निर्देश जारी किए हैं। अमेरिका के दूतावास ने लोगों को सलाह दी है कि अगर वे बाहर हों, तो किसी मजबूत इमारत में शरण लें और हमले के बाद मलबे से दूर रहें। ब्रिटेन ने भी अपनी ट्रैवल एडवाइजरी में गिरने वाले मलबे के जोखिम के प्रति आगाह किया है। बहरीन डिफेंस फोर्स के मुताबिक उनकी सभी सैन्य इकाइयां और हथियार सिस्टम किसी भी खतरे से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर हैं।