बहराइच में बिजली कटौती से भड़के लोग, लखनऊ मार्ग किया जाम; पुलिस ने समझाकर खुलवाया रास्ता

बहराइच: जिले में भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान लोग रविवार देर रात सड़क पर उतर आए। नाराज लोगों ने बहराइच-लखनऊ मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यह घट

बहराइच: जिले में भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान लोग रविवार देर रात सड़क पर उतर आए। नाराज लोगों ने बहराइच-लखनऊ मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

यह घटना रविवार रात करीब 12 बजे की है। स्थानीय निवासियों का कहना था कि बिजली की लगातार कटौती की वजह से उनका जीना मुश्किल हो गया है। गर्मी और उमस के कारण लोग काफी परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम करने का फैसला किया।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लोग शांत हुए और जाम खुलवाया गया, जिसके बाद यातायात फिर से सामान्य हो सका।