Badaun से Lucknow के लिए अब रोज चलेगी एक्सप्रेस ट्रेन, उझानी और पूरनपुर से हुई रवाना, देखें पूरा टाइम टेबल

UP/Badaun: बदायूं और उझानी क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब लखनऊ जाने के लिए रोज एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा मिलेगी। रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने उझानी स्टेशन और केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन

UP/Badaun: बदायूं और उझानी क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब लखनऊ जाने के लिए रोज एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा मिलेगी। रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने उझानी स्टेशन और केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पूरनपुर स्टेशन से इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन के शुरू होने से अब स्थानीय लोगों को लखनऊ आने-जाने में काफी आसानी होगी।

कासगंज-ऐशबाग-कासगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15312/15311) का नियमित संचालन 27 जुलाई, 2026 से प्रतिदिन शुरू हो गया है। इस ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए गए हैं, जिनमें सामान्य श्रेणी के साथ-साथ वातानुकूलित कुर्सीयान (AC Chair Car) की सुविधा भी दी गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने बताया कि दिल्ली के बाद अब लखनऊ के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलने से इस इलाके के विकास को रफ्तार मिलेगी।

इस ट्रेन से सबसे ज्यादा फायदा छात्रों, व्यापारियों, किसानों और मरीजों को होगा, जिन्हें इलाज और पढ़ाई के लिए अक्सर लखनऊ जाना पड़ता है। इस मौके पर इज्जतनगर मंडल की डीआरएम वीणा सिन्हा और एडीआरएम मनोज कुमार भी मौजूद रहे।

ट्रेन संख्या 15312 (कासगंज से ऐशबाग) का समय

स्टेशन समय
कासगंज सुबह 04:20 बजे (प्रस्थान)
उझानी सुबह 05:02 बजे
बदायूं सुबह 05:25 बजे
बरेली सुबह 06:15 बजे
इज्जतनगर सुबह 06:37 बजे
पीलीभीत सुबह 07:40 बजे
पूरनपुर सुबह 08:40 बजे
मैलानी सुबह 09:30 बजे
गोला गोकरननाथ सुबह 09:50 बजे
लखीमपुर सुबह 10:26 बजे
सीतापुर सुबह 10:52 बजे
सिधौली दोपहर 11:46 बजे
मोहिबुल्लापुर दोपहर 12:23 बजे
ऐशबाग दोपहर 01:00 बजे (आगमन)

ट्रेन संख्या 15311 (ऐशबाग से कासगंज) का समय

स्टेशन समय
ऐशबाग दोपहर 02:00 बजे (प्रस्थान)
मोहिबुल्लापुर दोपहर 02:20 बजे
सिधौली दोपहर 02:58 बजे
सीतापुर दोपहर 03:20 बजे
लखीमपुर शाम 04:10 बजे
गोला गोकरननाथ शाम 04:40 बजे
मैलानी शाम 05:25 बजे
पूरनपुर शाम 05:52 बजे
पीलीभीत शाम 06:45 बजे
इज्जतनगर शाम 07:35 बजे
बरेली रात 08:10 बजे
बदायूं रात 09:10 बजे
उझानी रात 09:25 बजे
कासगंज रात 10:40 बजे (आगमन)