Mumbai के Bandra तट पर मिला बेबी हंपबैक व्हेल का शव, बचाने की कोशिशें रहीं नाकाम

Maharashtra : मुंबई के बांद्रा इलाके में कार्टर रोड के पास एक बेबी हंपबैक व्हेल तट पर फंसी मिली। शनिवार सुबह जब इसे देखा गया, तो उसे बचाने के लिए प्रशासन और एक्सपर्ट्स ने काफी कोशिश की, लेकिन अंत में व्हेल की मौत हो गई।

Maharashtra : मुंबई के बांद्रा इलाके में कार्टर रोड के पास एक बेबी हंपबैक व्हेल तट पर फंसी मिली। शनिवार सुबह जब इसे देखा गया, तो उसे बचाने के लिए प्रशासन और एक्सपर्ट्स ने काफी कोशिश की, लेकिन अंत में व्हेल की मौत हो गई। यह घटना बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक और ओटर्स क्लब के पास की है, जहां सबसे पहले सी लिंक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे मजदूरों ने व्हेल को देखा था।

घटना की जानकारी मिलते ही BMC, मुंबई फायर ब्रिगेड और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची। कोस्टल पुलिस की निगरानी में बचाव अभियान चलाया गया। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के मैंग्रोव सेल के अधिकारियों ने बताया कि व्हेल को वापस समुद्र में धकेलने की कोशिश की गई, लेकिन वह हिल नहीं पा रही थी। बाद में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृत व्हेल की लंबाई करीब 26 फीट थी। उसे क्रेन की मदद से पथरीले किनारे से हटाकर वर्सोवा बीच ले जाया गया, जहां नियमों के मुताबिक उसे रेत में दफना दिया गया। वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत समुद्री जीवों के शवों को दफनाने का नियम है। मौत की सही वजह जानने के लिए शरीर के सैम्पल लिए गए हैं और पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों का अनुमान है कि हाई टाइड की वजह से व्हेल किनारे तक आ गई होगी।

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के मुताबिक मुंबई के तटों पर इतनी बड़ी समुद्री प्रजातियों का मिलना आम बात नहीं है, ऐसा अक्सर तब होता है जब जानवर घायल हों। वहीं NatConnect Foundation के डायरेक्टर बी. एन. कुमार ने इसे प्रकृति की चेतावनी बताया है। उन्होंने कहा कि समुद्री जीवों का इस तरह तट पर आना तटीय प्रदूषण, समुद्री जैव विविधता में कमी और पर्यावरण के बिगड़ते स्वास्थ्य की ओर इशारा करता है।