Baba Siddique मर्डर केस: पत्नी ने कोर्ट से मांगी Anmol Bishnoi की कस्टडी, मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Maharashtra: पूर्व मंत्री Baba Siddique की हत्या के मामले में एक नया मोड़ आया है। उनकी पत्नी Shehzeen Siddique ने मुंबई की एक अदालत में अर्जी दी है और मांग की है कि मुख्य साजिशकर्ता Anmol Bishnoi को तुरंत मुंबई पुलिस की

Maharashtra: पूर्व मंत्री Baba Siddique की हत्या के मामले में एक नया मोड़ आया है। उनकी पत्नी Shehzeen Siddique ने मुंबई की एक अदालत में अर्जी दी है और मांग की है कि मुख्य साजिशकर्ता Anmol Bishnoi को तुरंत मुंबई पुलिस की कस्टडी में लिया जाए। उनका कहना है कि जब तक अनमोल से पूछताछ नहीं होगी, तब तक हत्या के पीछे की पूरी साजिश सामने नहीं आएगी।

Shehzeen Siddique के वकील Trivankumar Karnani ने कोर्ट में दलील दी कि मुंबई पुलिस अनमोल बिश्नोई को कस्टडी में लेने से बच रही है। अर्जी में यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिस पर बाहरी दबाव है, जिसकी वजह से जांच सही तरीके से नहीं हो पा रही है। कोर्ट ने अब इस मामले में सरकारी वकील से जवाब मांगा है और अगली सुनवाई 10 जुलाई को तय की है।

दूसरी तरफ, Anmol Bishnoi ने भी मुंबई की एक स्पेशल MCOCA कोर्ट में याचिका दायर की है। उसने साल 2024 में अभिनेता Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में सरेंडर करने की इच्छा जताई है ताकि वह ट्रायल का हिस्सा बन सके। हालांकि, उसने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में सरेंडर करने की कोई बात नहीं कही है।

बता दें कि Anmol Bishnoi को नवंबर 2025 में अमेरिका से भारत लाया गया था, जिसके बाद NIA ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल वह दिल्ली की Tihar Jail में बंद है। इस केस में अब तक 27 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और उनके खिलाफ चार्ज फ्रेम किए जा चुके हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या 12 अक्टूबर 2024 को उनके बेटे के ऑफिस के बाहर हुई थी। मुंबई पुलिस का मानना है कि यह पूरी साजिश अनमोल बिश्नोई ने बिश्नोई गैंग का दबदबा बनाने और सलमान खान से बाबा सिद्दीकी की नजदीकियों की वजह से रची थी।