UP: अवनीश अवस्थी ने युवाओं को दी सलाह, बोले- देशसेवा के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाएं और मेहनत करें
UP: मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने युवाओं को सफलता का मंत्र देते हुए सोशल मीडिया के सीमित इस्तेमाल पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर देश की सेवा करनी है और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है, तो बहुत कड़ी मेहनत
UP: मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने युवाओं को सफलता का मंत्र देते हुए सोशल मीडिया के सीमित इस्तेमाल पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर देश की सेवा करनी है और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है, तो बहुत कड़ी मेहनत की जरूरत होगी। यह बात उन्होंने IIM Lucknow के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कही।
अवनीश अवस्थी ने छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी और इसके प्रभाव को समझाया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बनाकर रखने से वे अपने लक्ष्यों पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
बता दें कि अवनीश अवस्थी 1987 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं, जिन्हें 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया था। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद छात्रों से संवाद किया और उन्हें देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।