Prayagraj में अतीक के बेटे अबान का जनाजा, बेकाबू भीड़ ने तोड़ी पुलिस बैरिकेडिंग

UP/Prayagraj : माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद को शुक्रवार को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान कब्रिस्तान में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई औ

UP/Prayagraj : माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद को शुक्रवार को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान कब्रिस्तान में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई और लोगों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए। भीड़ ज्यादा होने की वजह से पुलिस को लोगों की एंट्री रोकने के लिए कड़े कदम उठाने पड़े।

अबान अहमद की मौत 6 अगस्त को झांसी में एक सड़क हादसे में हुई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अबान के बड़े भाइयों, उमर और अली को जनाजे में शामिल होने के लिए अंतरिम पैरोल दी थी। हाईकोर्ट ने पैरोल देते समय यह साफ शर्त रखी थी कि वे किसी भी सार्वजनिक सभा को संबोधित नहीं करेंगे, सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहेंगे और न ही मीडिया से कोई बात करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने उमर और अली को ले जाते समय उनके वाहनों पर पर्दे लगाए थे ताकि वे मीडिया की नजरों से बचे रहें।

लखनऊ जेल से उमर अहमद जब कसारी-मसारी पहुंचे तो वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं अली अहमद सुबह करीब 9:30 बजे झांसी जेल से 30 पुलिसकर्मियों के कड़े पहरे में 400 किलोमीटर का सफर तय कर प्रयागराज पहुंचे। दोनों भाइयों ने परिवार से मुलाकात की और उसके बाद अबान को उसके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और भाई असद की कब्रों के पास दफनाया गया।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट पर थीं क्योंकि उन्हें कुछ इनामी लोगों की वहां मौजूदगी की आशंका थी। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।