Lucknow में आस्था बंसल बनीं नए ARTO रोड सेफ्टी, सड़क हादसों को रोकने के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी

Lucknow: राजधानी लखनऊ में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रशासन ने नया कदम उठाया है। आस्था बंसल को लखनऊ का नया सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) रोड सेफ्टी नियुक्त किया गया है। वह रोड सेफ्टी के साथ-साथ ARTO प्रवर

Lucknow: राजधानी लखनऊ में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रशासन ने नया कदम उठाया है। आस्था बंसल को लखनऊ का नया सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) रोड सेफ्टी नियुक्त किया गया है। वह रोड सेफ्टी के साथ-साथ ARTO प्रवर्तन का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। इससे पहले इस पद की जिम्मेदारी ARTO प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह के पास थी।

यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर हैं और उन्होंने राज्य में ‘जीरो फेटेलिटी’ यानी सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को शून्य करने का निर्देश दिया है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर जिले में एक समर्पित अधिकारी नियुक्त करने की पहल शुरू की गई है।

सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सरकार ने बड़े स्तर पर पदों का सृजन किया है। राज्यपाल और वित्त विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) रोड सेफ्टी के 36 पदों और सहायक मोटरयान निरीक्षक (AMVI) के 351 पदों को मंजूरी दी है। इन नई नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण पाना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।