Assam की महिला Salman Khan से मिलने मुंबई पहुंची, Bandra में NGO ने किया रेस्क्यू

Maharashtra: असम की एक गरीब महिला सलमान खान से मदद मांगने की उम्मीद में मुंबई पहुंची थी। वह बांद्रा के कार्टर रोड पर काफी परेशान हालत में मिली, जहां वह लोगों से एक्टर सलमान खान के घर का पता पूछ रही थी। इस महिला की पहचान

Maharashtra: असम की एक गरीब महिला सलमान खान से मदद मांगने की उम्मीद में मुंबई पहुंची थी। वह बांद्रा के कार्टर रोड पर काफी परेशान हालत में मिली, जहां वह लोगों से एक्टर सलमान खान के घर का पता पूछ रही थी। इस महिला की पहचान 55 वर्षीय ज्योत्सना बेगम के रूप में हुई है।

ज्योत्सना बेगम ने असम से मुंबई तक का लंबा सफर इस भरोसे में तय किया था कि सलमान खान अपने जरूरतमंद प्रशंसकों की आर्थिक मदद करते हैं। जब वह मुंबई पहुंचीं, तो वह रास्ता भटक गईं और मानसिक रूप से काफी परेशान नजर आईं। इस दौरान Social and Evangelical Association for Love (SEAL) नाम की एक संस्था के वॉलेंटियर्स ने उन्हें बचाया।

SEAL के संस्थापक पास्टर के एम फिलिप ने बताया कि उनकी टीम मानसून रेस्क्यू ड्राइव चला रही थी, तभी उनकी नजर इस महिला पर पड़ी। वह काफी घबराई हुई थीं और उन्हें यकीन था कि सलमान खान उनकी आर्थिक मदद करेंगे। संस्था ने उन्हें अपने पनवेल स्थित आश्रम में रखा और उनका इलाज कराया। जब उनकी हालत स्थिर हो गई, तब उन्हें उनके परिवार के पास वापस भेजा गया।

संस्था के चीफ पैट्रन अब्राहम मथाई ने इस मौके पर कहा कि इस तरह के मानवीय काम करने वाले एनजीओ को राज्य सरकार की मदद मिलनी चाहिए। बताया गया है कि इस मानसून ड्राइव के दौरान संस्था ने ज्योत्सना बेगम समेत कुल 51 बेसहारा लोगों को रेस्क्यू किया। ज्योत्सना का परिवार गुवाहाटी के पास रहता है, जिनसे अब वह दोबारा मिल चुकी हैं।