Delhi NCR के Asian Business School में अब AI से होगी पढ़ाई, छात्रों को मिलेगा भविष्य के लिए ट्रेनिंग

Delhi NCR: आज के समय में बिजनेस करने का तरीका तेजी से बदल रहा है और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की बड़ी भूमिका है। इसे देखते हुए दिल्ली NCR के जाने-माने कॉलेज Asian Business School (ABS) ने अपने कोर्स में AI को

Delhi NCR: आज के समय में बिजनेस करने का तरीका तेजी से बदल रहा है और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की बड़ी भूमिका है। इसे देखते हुए दिल्ली NCR के जाने-माने कॉलेज Asian Business School (ABS) ने अपने कोर्स में AI को शामिल करने का फैसला किया है। इस कदम से छात्रों को ऐसी स्किल्स मिलेंगी जो उन्हें आने वाले समय की नौकरियों के लिए तैयार करेंगी।

Asian Business School नोएडा में स्थित है और यह Asian Education Group (AEG) के तहत काम करता है। कॉलेज का यह कदम इसलिए जरूरी माना जा रहा है क्योंकि अब शॉपिंग रिकमेंडेशन से लेकर बिजनेस मैनेजमेंट तक हर जगह टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है। संस्थान का लक्ष्य है कि मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले छात्र तकनीक के साथ तालमेल बिठा सकें ताकि उन्हें करियर में आसानी हो।

कॉलेज की साख और मान्यता की बात करें तो ABS को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और AICTE की मंजूरी मिली हुई है। यहाँ का PGDM प्रोग्राम National Board of Accreditation (NBA) से मान्यता प्राप्त है और Association of Indian Universities (AIU) ने इसे MBA के बराबर माना है।

छात्रों को इंडस्ट्री के हिसाब से तैयार करने के लिए ABS ने खास इंतजाम किए हैं। इसके PGDM प्रोग्राम के तहत अब छात्रों को KPMG India से AI और डेटा प्रोग्राम की ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन भी दिया जाएगा। इससे छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रैक्टिकल अनुभव भी मिलेगा।