Lucknow एयरपोर्ट पर आर्मी ऑफिसर का एप्पल लैपटॉप चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रहा प्रशासन

Lucknow: राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा और सामान की निगरानी पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। यहाँ भारतीय सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल का महंगा एप्पल लैपटॉप चोरी हो गया है। यह घटना उस समय हुई

Lucknow: राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा और सामान की निगरानी पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। यहाँ भारतीय सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल का महंगा एप्पल लैपटॉप चोरी हो गया है। यह घटना उस समय हुई जब कर्नल पुणे से अपने शहर लखनऊ लौटे थे।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार 31 जुलाई 2026 की है। पुणे से लखनऊ पहुँचने के बाद कर्नल को पता चला कि उनका लैपटॉप गायब है। उन्होंने तुरंत इस बात की शिकायत एयरपोर्ट प्रशासन से की। फिलहाल एयरपोर्ट प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और चोर का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

लखनऊ एयरपोर्ट पर सामान चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले नवंबर 2023 में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का 2.70 लाख रुपये का एप्पल मैकबुक प्रो विमान के ओवरहेड बिन से चोरी हो गया था। उस समय पीड़ित के बैग को फटे-पुराने कपड़ों वाले बैग से बदल दिया गया था। वहीं जून 2026 में हज यात्रा से लौटे यात्रियों ने भी अपने बैग से सोने-चांदी के जेवर, घड़ियाँ और अन्य कीमती सामान गायब होने की शिकायत की थी, जिसके बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

एयरपोर्ट पर सामान खोने या चोरी होने पर ‘खोया-पाया’ विभाग मदद करता है। नियमों के अनुसार, यदि कोई सामान विमान में छूट जाता है तो संबंधित एयरलाइन से संपर्क करना होता है और सुरक्षा क्षेत्र के अंदर की समस्याओं के लिए CISF अधिकारियों से बात की जा सकती है। प्रशासन का दावा है कि यात्री की सूचना मिलने के 48 घंटों के भीतर जवाब दिया जाता है।