FIFA World Cup 2026: मेसी के दम पर अर्जेंटीना की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
World: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में अर्जेंटीना ने मिस्र के खिलाफ एक रोमांचक मैच जीता। अटलांटा के मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अर्जेंटीना ने 2-0 से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की और मुक
World: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में अर्जेंटीना ने मिस्र के खिलाफ एक रोमांचक मैच जीता। अटलांटा के मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अर्जेंटीना ने 2-0 से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की और मुकाबला 3-2 से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना अब क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।
मैच की शुरुआत अर्जेंटीना के लिए मुश्किल रही। मिस्र के यासेर इब्राहिम ने 15वें मिनट में पहला गोल किया और उसके बाद 67वें मिनट में मोस्तफा ज़िको ने दूसरा गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने पहले हाफ में एक पेनल्टी किक ली थी, लेकिन मिस्र के गोलकीपर मोस्तफा शोबेयर ने उसे रोक लिया।
हार के करीब पहुंची अर्जेंटीना ने 79वें मिनट में वापसी शुरू की, जब क्रिस्टियन रोमेरो ने मेसी की मदद से पहला गोल किया। इसके बाद मेसी ने खुद गोल कर स्कोर 2-2 की बराबरी पर ला दिया। मैच के आखिरी समय में 90+2 मिनट पर एनजो फर्नांडीज ने विनिंग गोल किया, जिससे अर्जेंटीना की जीत पक्की हो गई। खास बात यह है कि फर्नांडीज का यह गोल वर्ल्ड कप इतिहास का 3,000वां गोल था।
इस मैच के बाद लियोनेल मेसी ने वर्ल्ड कप में अपने कुल गोलों की संख्या 21 कर ली है। इस टूर्नामेंट में अब तक उनके नाम 8 गोल हैं, जिससे वे गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। दूसरी तरफ मिस्र की टीम पहली बार वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 तक पहुंची थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबला स्विट्जरलैंड और कोलंबिया के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम से होगा।