Araria में पूर्व विधायक के किराये के मकान से 158 किलो गांजा बरामद, केयरटेकर गिरफ्तार
Bihar/Araria : अररिया नगर थाना पुलिस ने कुसियारगांव इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 158 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। यह गांजा एक पूर्व विधायक के परिसर से मिला है, जिसे उन्होंने किराये पर दे रखा था। पुलिस ने इस मामले
Bihar/Araria : अररिया नगर थाना पुलिस ने कुसियारगांव इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 158 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। यह गांजा एक पूर्व विधायक के परिसर से मिला है, जिसे उन्होंने किराये पर दे रखा था। पुलिस ने इस मामले में मौके से परिसर के केयरटेकर अवधेश ऋषिदेव को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, यह छापेमारी कुसियारगांव में की गई जहां भारी मात्रा में नशीला पदार्थ छिपाकर रखा गया था। अररिया एसपी जितेंद्र कुमार और एसडीपीओ सुशील कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए 24 घंटे अभियान चलाया जा रहा है।
इस कार्रवाई के अलावा जिले में नशे के खिलाफ अन्य अभियान भी जारी हैं। एसडीपीओ सुशील कुमार ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि जोकीहाट थाना पुलिस ने स्मैक के कारोबार में शामिल मो. आतिश उर्फ आशिफ को 100 ग्राम स्मैक और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस पूरे नशा सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर रही है ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
गौरतलब है कि अररिया में नशे के खिलाफ पुलिस काफी सख्त नजर आ रही है। इससे पहले 20 जुलाई को एसएसबी और कुआड़ी पुलिस ने नेपाल सीमा से 240 किलोग्राम गांजा बरामद किया था, हालांकि उस वक्त तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले थे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।