Apple और OpenAI के बीच कानूनी जंग, हार्डवेयर तकनीक चोरी करने का लगाया गंभीर आरोप
World: टेक जगत की दो बड़ी कंपनियों Apple और OpenAI के बीच एक बड़ी कानूनी लड़ाई शुरू हो गई है। Apple ने अमेरिकी फेडरल कोर्ट में OpenAI पर केस किया है। Apple का आरोप है कि OpenAI ने उसकी गुप्त हार्डवेयर जानकारी चुराने के ल
World: टेक जगत की दो बड़ी कंपनियों Apple और OpenAI के बीच एक बड़ी कानूनी लड़ाई शुरू हो गई है। Apple ने अमेरिकी फेडरल कोर्ट में OpenAI पर केस किया है। Apple का आरोप है कि OpenAI ने उसकी गुप्त हार्डवेयर जानकारी चुराने के लिए एक सोची-समझी साजिश रची ताकि अपनी खुद की AI डिवाइस जल्दी तैयार कर सके।
यह मामला काफी गंभीर है क्योंकि इसमें Apple के पूर्व कर्मचारियों के नाम भी सामने आए हैं। Apple ने दावा किया है कि उसके पूर्व वाइस प्रेसिडेंट Tang Tan, जिन्होंने iPhone और Apple Watch बनाने में मदद की थी, उन्होंने OpenAI के लिए ट्रेड सीक्रेट्स चुराने का काम किया। इसके अलावा एक पूर्व इंजीनियर Chang Liu पर आरोप है कि उन्होंने कंपनी का लैपटॉप वापस नहीं किया और एक सिक्योरिटी बग का फायदा उठाकर गोपनीय फाइलें डाउनलोड कर लीं।
Apple ने यह भी आरोप लगाया कि OpenAI ने नौकरी देने के बहाने Apple के कर्मचारियों से प्रोटोटाइप और फिजिकल कंपोनेंट्स मंगवाए ताकि उनकी तकनीक को समझा जा सके। Apple के मुताबिक उसने फरवरी 2026 में OpenAI से इस बारे में बात की थी, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला।
दूसरी तरफ OpenAI के प्रवक्ता Drew Pusateri ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें दूसरी कंपनियों के ट्रेड सीक्रेट्स में कोई दिलचस्पी नहीं है और उनका पूरा ध्यान नई तकनीक बनाने पर है। वहीं OpenAI की CFO Sarah Friar ने पहले संकेत दिया था कि कंपनी इस साल के अंत तक अपना कंज्यूमर हार्डवेयर बाजार में ला सकती है।
दिलचस्प बात यह है कि 2024 में इन दोनों कंपनियों के बीच पार्टनरशिप हुई थी, लेकिन अब रिश्ते पूरी तरह बदल चुके हैं। Apple अब अपने अपडेटेड Siri के लिए Google की Gemini AI तकनीक का इस्तेमाल करने जा रहा है। फिलहाल Apple कोर्ट से मांग कर रहा है कि OpenAI को उसकी गुप्त जानकारी का इस्तेमाल करने से रोका जाए और उन सभी सामग्रियों को नष्ट किया जाए जो गलत तरीके से ली गई हैं।