Amroha में गंगा दशहरा मेला: दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की एंट्री बंद

UP/Amroha: अमरोहा में गंगा दशहरा मेले को लेकर प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। ब्रजघाट और तिगरी गंगा धाम में लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू किया

UP/Amroha: अमरोहा में गंगा दशहरा मेले को लेकर प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। ब्रजघाट और तिगरी गंगा धाम में लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। यह व्यवस्था 23 जून से 25 जून की सुबह तक प्रभावी रहेगी ताकि यात्रियों को जाम से बचाया जा सके।

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि हाईवे पर भारी और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अगर भीड़ ज्यादा बढ़ी या जाम की स्थिति बनी, तो हल्के वाहनों को भी दूसरे रास्तों पर भेजा जा सकता है। सुरक्षा के लिए घाटों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और लाउडस्पीकर से लोगों को गहरे पानी में न जाने की चेतावनी दी जा रही है।

हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीना के मुताबिक, भारी वाहनों के लिए यह प्रतिबंध 22 जून सुबह 8 बजे से 25 जून रात 8 बजे तक रहेगा। वहीं गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी त्रिगुण बिसेन ने कहा कि गाजियाबाद से हापुड़ जाने वाले सभी भारी व्यावसायिक वाहनों को 23 जून सुबह 6 बजे से मेले की समाप्ति तक डायवर्ट किया जाएगा।

वाहन चालकों की सुविधा के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं। मुरादाबाद और रामपुर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बहजोई और फिर गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए सिंभावली से दिल्ली भेजा जाएगा। वहीं दिल्ली-गाजियाबाद से मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन मसूरी, धौलाना, गुलावठी, बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बहजोई, डिबाई और चंदौसी के रास्ते जाएंगे।