Delhi को ग्रीन बनाने के लिए अमित शाह करेंगे 70 लाख पौधों का रोपण, 300 नई इलेक्ट्रिक बसें भी मिलेंगी

Delhi: राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए अब एक बड़ा अभियान शुरू किया जा रहा है। 7 जुलाई को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 70 लाख पौधारोपण मह

Delhi: राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए अब एक बड़ा अभियान शुरू किया जा रहा है। 7 जुलाई को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 70 लाख पौधारोपण महाअभियान की शुरुआत करेंगे। इस पहल का मकसद दिल्ली की हवा को बदलना और शहर को हरा-भरा बनाना है।

इस अभियान को मिशन मोड में चलाया जाएगा ताकि वायु प्रदूषण को दिल्ली की मजबूरी न माना जाए। सरकार ने इस संकल्प को एक जनआंदोलन बनाने की अपील की है। पर्यावरण को बचाने के लिए नागरिकों से भी इसमें जुड़ने को कहा गया है। जो लोग इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे greendrive.delhivanmahotsav.org पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

पौधारोपण के साथ-साथ दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अन्य कदम भी उठाए जा रहे हैं। 7 जुलाई के अवसर पर 300 नई इलेक्ट्रिक बसों का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण और जनता के फायदे से जुड़े कई अन्य विकास कार्यों की भी शुरुआत होगी।