Bihar के सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा पर अमित शाह की बड़ी बैठक, घुसपैठ और तस्करी रोकने के दिए सख्त निर्देश

Bihar: भारत-नेपाल सीमा से लगे बिहार के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने एक हाई-लेवल मीटिंग की। इस बैठक में सीमा पर होने वाली घुसपैठ, ड्रग्स की तस्करी और इंसानों की खरीद-

Bihar: भारत-नेपाल सीमा से लगे बिहार के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने एक हाई-लेवल मीटिंग की। इस बैठक में सीमा पर होने वाली घुसपैठ, ड्रग्स की तस्करी और इंसानों की खरीद-फरोख्त जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई। गृह मंत्री ने साफ किया कि बॉर्डर पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में बिहार के DGP, मुख्य सचिव, गृह सचिव और सीमावर्ती जिलों के DM और SP शामिल हुए। Amit Shah ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बॉर्डर के पास जंगलों और खाली जमीनों पर होने वाले अवैध निर्माणों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। उन्होंने ‘नो मैन्स लैंड’ पर किए गए कब्जों को तुरंत हटाने का आदेश दिया है।

सुरक्षा के साथ-साथ प्रशासनिक सुधारों पर भी जोर दिया गया। गृह मंत्री ने कहा कि जिन लोगों के पलायन की खबर है, उनके घर जाकर सर्वे किया जाए ताकि कोई असली वोटर गलती से लिस्ट से बाहर न हो जाए। इसके अलावा, बैंकों की निगरानी बढ़ाने की बात कही गई है। जिलाधिकारियों (DMs) को जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने इलाके के सभी बैंकों, खासकर को-ऑपरेटिव बैंकों में कानूनी और वित्तीय नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

बैठक में यह भी तय हुआ कि RBI के नियमों का सख्ती से पालन हो, जिसमें बड़े कैश ट्रांजैक्शन की रिपोर्टिंग और बैंक खातों के साथ PAN लिंक करना शामिल है। मुख्य सचिव इन सभी नियमों के पालन की समीक्षा करेंगे ताकि अवैध पैसों के लेन-देन और जाली नोटों (FICN) के कारोबार पर लगाम लगाई जा सके।