Delhi में अमित शाह ने लॉन्च किया NCRB का विजन डॉक्यूमेंट, 6000 करोड़ रुपये के ड्रग्स किए नष्ट
Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशामुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में एक बड़ी बैठक की। इस दौरान उन्होंने NCORD की 10वीं उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और न
Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशामुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में एक बड़ी बैठक की। इस दौरान उन्होंने NCORD की 10वीं उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए साल 2026-29 का NCRB विजन डॉक्यूमेंट लॉन्च किया।
बैठक के साथ ही अमित शाह ने ड्रग विनष्टीकरण पखवाड़े का ई-शुभारंभ भी किया। इस अभियान में NCB की 21 क्षेत्रीय इकाइयों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने मिलकर कुल 5,74,500 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट किया। जब्त किए गए इन ड्रग्स की अनुमानित कीमत 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है।
यह पूरी कार्रवाई देश को नशे की लत से बचाने और ड्रग्स के नेटवर्क को तोड़ने के उद्देश्य से की गई है। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में युवाओं को नशे से दूर रखा जाए और कानून को और सख्त बनाया जाए।