Amethi में तेज रफ्तार DCM की टक्कर से बाइक सवार घायल, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

Amethi: मोहनगंज कोतवाली इलाके के लोधवरिया के पास एक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार DCM ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुर

Amethi: मोहनगंज कोतवाली इलाके के लोधवरिया के पास एक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार DCM ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं।

हादसे के तुरंत बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के वक्त गाड़ी की रफ्तार कितनी थी और ड्राइवर की लापरवाही थी या कोई और वजह।