Mumbai Metro की तारीफ में उतरी अमेरिकी महिला, न्यूयॉर्क से बेहतर बताया सफर और किराया

Maharashtra: मुंबई मेट्रो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। एक अमेरिकी महिला ने मेट्रो के सफर का अनुभव शेयर करते हुए इसकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने न्यूयॉर्क की मेट्रो से तुलना करते हुए मुंबई मेट्रो को ज

Maharashtra: मुंबई मेट्रो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। एक अमेरिकी महिला ने मेट्रो के सफर का अनुभव शेयर करते हुए इसकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने न्यूयॉर्क की मेट्रो से तुलना करते हुए मुंबई मेट्रो को ज्यादा साफ और सुरक्षित बताया है।

Liz नाम की एक अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो अब वायरल हो रहा है। Liz ने बताया कि मुंबई मेट्रो के स्टेशन और कोच एकदम साफ-सुथरे हैं। उन्होंने कहा कि यह न्यूयॉर्क की मेट्रो के मुकाबले काफी ज्यादा क्लीन है। इसके अलावा उन्होंने प्लेटफॉर्म पर लगे स्क्रीन डोर्स की तारीफ की और इसे बहुत सुरक्षित बताया।

किराये की बात करें तो Liz इस बात से काफी हैरान थीं कि यहां एक टिकट सिर्फ 20 रुपये का है। मुंबई की गर्मी में उन्हें एसी कोच बहुत आरामदायक लगे। उन्होंने खास तौर पर महिलाओं के लिए अलग डिब्बों की सुविधा की सराहना की, जो उन्होंने दूसरे देशों में नहीं देखा था। Liz ने अपने वीडियो में यह भी कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट के मामले में अमेरिका को भारत से सीखने की जरूरत है।

मुंबई मेट्रो का संचालन Mumbai Metro Rail Corporation Limited (MMRCL) और रखरखाव का काम Mumbai Metropolitan Region Development Authority (MMRDA) देखता है। मेट्रो का लक्ष्य यात्रियों को सुरक्षित और किफायती सफर देना है। इसके लिए ट्रेनों और स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे, महिलाओं के लिए अलग टिकट काउंटर, नर्सिंग रूम और अलग शौचालय जैसी सुविधाएं दी गई हैं। यह प्रोजेक्ट 2026 तक पूरी तरह पूरा होने की उम्मीद है, जिससे शहर में प्रदूषण कम होगा और लोगों का सफर आसान होगा।