Ambedkarnagar में जापानी इंसेफेलाइटिस का मरीज मिला, 12 दिन से बेहोश युवक लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर

Ambedkarnagar: जिले के जहांगीरगंज विकासखंड के साथी गांव में जापानी इंसेफेलाइटिस (JE) का एक मामला सामने आया है। इस खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और आनन-फानन में जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गांव क

Ambedkarnagar: जिले के जहांगीरगंज विकासखंड के साथी गांव में जापानी इंसेफेलाइटिस (JE) का एक मामला सामने आया है। इस खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और आनन-फानन में जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गांव के रहने वाले आजाद गोंड पिछले 12 दिनों से बेहोश हैं। उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पहले भी जेई के मामले देखे गए हैं, हालांकि 2018 के बाद से इनमें कमी आई है। प्रशासन अब मच्छरों के नियंत्रण और टीकाकरण जैसे उपायों पर जोर दे रहा है ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।