Amazon का भारत में बड़ा प्लान, 300 शहरों में मिलेगी मिनटों में डिलीवरी; CEO एंडी जेसी ने मुंबई में किया ऐलान

Maharashtra: Amazon के CEO एंडी जेसी (Andy Jassy) ने मुंबई दौरे के दौरान भारत के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और बताया कि भारत में उनका ई-कॉमर्स बिजनेस बहुत त

Maharashtra: Amazon के CEO एंडी जेसी (Andy Jassy) ने मुंबई दौरे के दौरान भारत के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और बताया कि भारत में उनका ई-कॉमर्स बिजनेस बहुत तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी अब देश के 300 से ज्यादा शहरों में अपनी ‘मिनटों में डिलीवरी’ वाली सर्विस का विस्तार करेगी, ताकि ग्राहकों को सामान बहुत जल्दी मिल सके।

एंडी जेसी ने कहा कि भारत में क्विक कॉमर्स मॉडल से जो सीख मिली है, उसका इस्तेमाल अब अमेरिका और दुनिया के अन्य देशों में भी किया जा रहा है। Amazon Now सर्विस के बारे में उन्होंने बताया कि इसकी मांग इतनी बढ़ी है कि हर तिमाही में ऑर्डर दोगुने हुए हैं। Amazon इंडिया के कंट्री मैनेजर समीर कुमार ने भी इसकी पुष्टि की और बताया कि प्राइम मेंबर्स अब पहले के मुकाबले तीन गुना ज्यादा शॉपिंग कर रहे हैं।

मुंबई की इस मुलाकात में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और CEO के बीच महाराष्ट्र में निवेश पर चर्चा हुई। Amazon राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में भारी निवेश करेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर नए रोजगार पैदा होंगे और छोटे बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा।

विवरण जानकारी
कुल निवेश (2030 तक) 75 बिलियन डॉलर (35 बिलियन डॉलर अतिरिक्त)
सर्विस विस्तार 15 शहरों से बढ़ाकर 300+ शहरों तक
डिलीवरी नेटवर्क लाखों प्रोडक्ट्स की सेम-डे और नेक्स्ट-डे डिलीवरी
AI हब भारत को ग्लोबल AI इनोवेशन लीडर बनाने का लक्ष्य
कल्याणकारी योजना डिलीवरी पार्टनर्स के लिए ‘सम्मान’ (Sammaan) प्रोग्राम

कंपनी ने अपने डिलीवरी पार्टनर्स के लिए ‘सम्मान’ नाम का एक नया प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत डिलीवरी करने वाले भाइयों को बेहतर हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस, बच्चों के लिए स्कॉलरशिप और आराम करने के लिए ‘आश्रय’ रेस्ट सेंटर्स की सुविधा मिलेगी। इसके लिए 300 मिलियन डॉलर के निवेश का एक हिस्सा इस्तेमाल किया जाएगा।