Lucknow: मुहर्रम की सुरक्षा और सफाई के लिए ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

UP/Lucknow: लखनऊ में ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड (AISPLB) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में मुहर्रम के दौरान सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गई हैं ताकि जुलूस और मज

UP/Lucknow: लखनऊ में ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड (AISPLB) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में मुहर्रम के दौरान सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गई हैं ताकि जुलूस और मजालिस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें।

बोर्ड के नेशनल जनरल सेक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास ने बताया कि मुहर्रम के जुलूसों के रास्तों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए ताकि कुछ शरारती तत्व माहौल न बिगाड़ सकें। उन्होंने रात भर चलने वाली नौहा ख्वानी और मजालिस के लिए भी सुरक्षा की मांग की है। इसके साथ ही, रास्तों की सफाई और भीषण गर्मी को देखते हुए पानी के टैंकरों और छिड़काव की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है।

बोर्ड ने एक गंभीर समस्या बिजली के तारों को लेकर उठाई है। पत्र में कहा गया है कि जहां से ऊंचे ताजिए निकाले जाते हैं, वहां बिजली के लटकते तारों को ठीक किया जाए ताकि किसी भी तरह के हादसे या करंट लगने की घटना न हो। इसके लिए बिजली विभाग को जरूरी निर्देश देने की मांग की गई है।

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने पीएमओ से आग्रह किया है कि वह सभी राज्यों को निर्देश जारी करें ताकि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। बोर्ड का कहना है कि मुहर्रम के इन कार्यक्रमों में अलग-अलग धर्मों के लोग शामिल होते हैं, इसलिए प्रशासन का सहयोग बेहद जरूरी है।