Algeria में 10 मंजिला इमारत पर चढ़कर युवक ने बचाई 2 बच्चों की जान, अब सरकार देगी नौकरी
World : अल्जीरिया के ओरान शहर में एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर दो बच्चों को आग से बचाया। यह घटना 26 जून 2026 को दोपहर करीब 12:05 बजे हुई जब शहर के बिर एल डिजिर इलाके की एक 10 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। युव
World : अल्जीरिया के ओरान शहर में एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर दो बच्चों को आग से बचाया। यह घटना 26 जून 2026 को दोपहर करीब 12:05 बजे हुई जब शहर के बिर एल डिजिर इलाके की एक 10 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। युवक ने बिना डरे इमारत की बाहरी दीवार पर चढ़कर 10वीं मंजिल पर फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
बचाव करने वाले इस युवक की पहचान Benkhalfa Nasser के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल होने के बाद लोग उसे ‘अल्जीरिया का स्पाइडरमैन’ कह रहे हैं। इस हादसे में Nasser ने 6 और 8 साल के दो बच्चों की जान बचाई। वहीं, Civil Protection की टीम ने एक 32 साल की महिला और 35 साल के पुरुष को भी सुरक्षित बाहर निकाला। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां, दो एम्बुलेंस और एक मैकेनिकल लैडर ट्रक का इस्तेमाल किया गया।
Nasser ने बताया कि उसका सपना हमेशा से Civil Protection में शामिल होकर लोगों की सेवा करना था। उसकी इस बहादुरी के बाद Algerian Civil Protection ने उसके प्रति आभार जताया है और उसे अपनी टीम में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। धुएं की वजह से Nasser को सांस लेने में दिक्कत हुई थी, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।
इस साहसी काम के लिए ओरान के गवर्नर ने Nasser को सम्मानित किया। साथ ही, Interior Minister के निर्देशों के बाद उसे Oran International Airport पर नौकरी का प्रस्ताव दिया गया है। Radioz Association ने भी Nasser की हिम्मत की सराहना करते हुए उसे सम्मानित किया।