UP: अखिलेश यादव ने बदला PDA का फॉर्मूला, अब ‘P’ का मतलब ‘पंडित’; लखनऊ में ब्राह्मण सम्मेलन को किया संबोधित

UP/Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित एक ‘प्रबुद्ध सम्मेलन’ के दौरान पार्टी के चर्चित PDA फॉर्मूले में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब PDA में &#821

UP/Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित एक ‘प्रबुद्ध सम्मेलन’ के दौरान पार्टी के चर्चित PDA फॉर्मूले में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब PDA में ‘P’ का मतलब ‘पंडित’ समझा जाना चाहिए। यह कार्यक्रम 5 अगस्त 2026 को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में आयोजित किया गया था।

अखिलेश यादव ने ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान कृष्ण और सुदामा की दोस्ती का उदाहरण दिया और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी में अब पीड़ितों के साथ-साथ पंडित भी शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने दिग्गज समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके मिशन को आगे बढ़ाने का वादा किया।

कार्यक्रम के बारे में अखिलेश यादव ने बताया कि उन्हें रैली की अनुमति नहीं दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उनका मिशन जारी रहेगा। इस सम्मेलन में काशी, मथुरा और अयोध्या से आए कई संतों और विद्वानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी माता प्रसाद पांडेय और सांसद सनातन पांडेय को सौंपी गई थी। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनी, तो जनेश्वर मिश्र के लक्ष्यों को पूरा किया जाएगा।