Akasa Air ने जेवर और नवी मुंबई फ्लाइट्स की उड़ानें रोकीं, 1 अक्टूबर से फिर शुरू होंगी सेवाएं
UP/Maharashtra: Akasa Air ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच चलने वाली अपनी सीधी फ्लाइट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह फैसला 1 जुलाई 2026 से लागू हो गया है। एयरलाइन ने
UP/Maharashtra: Akasa Air ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच चलने वाली अपनी सीधी फ्लाइट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह फैसला 1 जुलाई 2026 से लागू हो गया है। एयरलाइन ने जानकारी दी है कि ये सेवाएं अब 1 अक्टूबर 2026 से दोबारा शुरू की जाएंगी।
हैरानी की बात यह है कि इस रूट पर डेली सर्विस की शुरुआत 16 जून 2026 को हुई थी। यानी शुरू होने के एक महीने के भीतर ही एयरलाइन ने इसे रोकने का फैसला ले लिया। Akasa Air इन दोनों नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट्स को सीधे जोड़ने वाली इकलौती एयरलाइन थी। इसके साथ ही एयरलाइन ने बेंगलुरु से नोएडा वाली फ्लाइट सेवा को भी वापस ले लिया है।
एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि वे ग्राहकों की मांग, सीजन और विमानों के इस्तेमाल के हिसाब से अपने नेटवर्क में बदलाव करते रहते हैं। इस फैसले से प्रभावित होने वाले यात्रियों को रिफंड या यात्रा के दूसरे विकल्प दिए जाएंगे। कंपनी ने अपनी क्षमता को दूसरे रूटों पर लगाया है, जिसमें 1 जुलाई से मुंबई-नोएडा रूट पर दो अतिरिक्त डेली फ्लाइट्स जोड़ना शामिल है।
इंडस्ट्री जानकारों का कहना है कि नए एयरपोर्ट्स से चलने वाली एयरलाइंस को पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। इसके पीछे एयरपोर्ट तक पहुँचने के साधनों की कमी, बुनियादी ढांचे का पूरी तरह तैयार न होना और एयरपोर्ट चार्जेस का ज्यादा होना जैसे कारण बताए जा रहे हैं। जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बोझ कम करने के लिए और नवी मुंबई एयरपोर्ट को मुंबई एयरपोर्ट के ट्रैफिक को बांटने के लिए बनाया गया है।