Noida और Navi Mumbai के बीच Akasa Air ने शुरू की सीधी फ्लाइट, अब सफर होगा आसान

UP/Maharashtra: दिल्ली-NCR और मुंबई के बीच यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। Akasa Air ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए अपनी पहली फ्लाइट सेवा शुरू कर दी है। इससे दोनों बड़े शहरों

UP/Maharashtra: दिल्ली-NCR और मुंबई के बीच यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। Akasa Air ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए अपनी पहली फ्लाइट सेवा शुरू कर दी है। इससे दोनों बड़े शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों का समय बचेगा।

16 जून 2026 को Akasa Air की पहली फ्लाइट QP2017 सुबह 7:25 बजे नवी मुंबई से उड़ी और सुबह 9:35 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद वापसी की फ्लाइट सुबह 10:15 बजे नोएडा से चली और दोपहर 12:30 बजे नवी मुंबई पहुंची। एयरलाइन अब इस रूट पर हर दिन एक सीधी फ्लाइट चलाएगी।

Akasa Air के को-फाउंडर और चीफ कमर्शियल ऑफिसर आनंद श्रीनिवासन ने बताया कि नोएडा से ऑपरेशंस शुरू करना कंपनी के लिए एक बड़ा कदम है। वहीं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के वाइस चेयरमैन क्रिस्टोफ़ शनेलमान ने कहा कि Akasa Air के आने से यात्रियों के पास यात्रा के और विकल्प मिलेंगे।

इस रूट के अलावा Akasa Air ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में ही एक MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल) फैसिलिटी बनाने की योजना भी बनाई है।

बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ्लाइट्स की शुरुआत 15 जून 2026 को IndiGo के साथ हुई थी। इससे पहले इस एयरपोर्ट को DGCA से 6 मार्च 2026 को लाइसेंस मिला था। दूसरी तरफ, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को किया था और इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में भी गिना गया है।