Noida International Airport से उड़ानों में बदलाव, Akasa Air फिर शुरू करेगी Navi Mumbai फ्लाइट, IndiGo ने चंडीगढ़ सेवा रोकी

UP/Noida : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। Akasa Air और IndiGo दोनों एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव किया है। जहां एक तरफ Akasa Air नवी मुंबई के लिए अपनी फ्लाइट्स दोब

UP/Noida : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। Akasa Air और IndiGo दोनों एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव किया है। जहां एक तरफ Akasa Air नवी मुंबई के लिए अपनी फ्लाइट्स दोबारा शुरू करने की तैयारी में है, वहीं IndiGo ने चंडीगढ़ जाने वाली अपनी सीधी उड़ानों को फिलहाल बंद कर दिया है।

Akasa Air ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच अपनी सेवाओं को 1 अक्टूबर 2026 से फिर से शुरू करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि इस एयरलाइन ने 16 जून 2026 को यह सेवा शुरू की थी, लेकिन दो हफ्ते के भीतर ही इसे अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि यह फैसला नेटवर्क और शेड्यूल को बेहतर बनाने के लिए लिया गया था ताकि उन रूटों पर ज्यादा ध्यान दिया जा सके जहां यात्रियों की मांग ज्यादा है। कंपनी के को-फाउंडर आनंद श्रीनिवासन ने नोएडा एयरपोर्ट को अपने नेटवर्क का एक मुख्य हिस्सा बताया है।

दूसरी तरफ, IndiGo ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के बीच चलने वाली अपनी नॉन-स्टॉप फ्लाइट सेवा को बंद कर दिया है। यह रूट पिछले महीने ही शुरू किया गया था। IndiGo ने 15 जून 2026 को नोएडा एयरपोर्ट से अपना कमर्शियल ऑपरेशन शुरू किया था और कंपनी की योजना 16 से ज्यादा घरेलू शहरों को जोड़ने की थी, जिसमें चंडीगढ़ भी शामिल था। हालांकि, इस रूट को बंद करने के पीछे कंपनी ने कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है। आमतौर पर एयरलाइंस ईंधन की बढ़ती कीमतों या क्रू की कमी जैसे कारणों से उड़ानों में बदलाव करती हैं।