Lucknow से Noida के लिए Akasa Air शुरू करेगी उड़ान, जल्द आएगी आधिकारिक रिपोर्ट
UP/Lucknow : लखनऊ के लोगों के लिए हवाई सफर अब और आसान होने वाला है। Akasa Air अब लखनऊ के Amausi Airport से नोएडा के Jewar Airport के लिए अपनी उड़ानें शुरू करने की तैयारी में है। एयरलाइन इस रूट के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट त
UP/Lucknow : लखनऊ के लोगों के लिए हवाई सफर अब और आसान होने वाला है। Akasa Air अब लखनऊ के Amausi Airport से नोएडा के Jewar Airport के लिए अपनी उड़ानें शुरू करने की तैयारी में है। एयरलाइन इस रूट के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर रही है, जिससे जल्द ही यह सेवा शुरू हो सकती है।
खबरों के मुताबिक, Akasa Air इस संबंध में आधिकारिक घोषणा 1 जुलाई 2026 से पहले कर सकती है। गौरतलब है कि Akasa Air ने 16 जून 2026 से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) से अपना कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल यह एयरलाइन नोएडा से बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए रोजाना सीधी उड़ानें चला रही है।
दूसरी तरफ, IndiGo ने भी इस रूट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। IndiGo की लखनऊ से नोएडा की पहली फ्लाइट 15 जून 2026 को लैंड कर चुकी है और 1 जुलाई 2026 से दोनों शहरों के बीच नियमित डेली फ्लाइट सर्विस शुरू हो जाएगी।
Akasa Air के को-फाउंडर और चीफ कमर्शियल ऑफिसर आनंद श्रीनिवासन ने बताया कि नोएडा में एयरलाइन का आना उनके विकास की रणनीति का हिस्सा है। वहीं, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के वाइस चेयरमैन क्रिस्टोफ शनेलमन ने Akasa Air के आने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों के पास ज्यादा विकल्प होंगे और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था, जिसके बाद 15 जून 2026 से यहां कमर्शियल उड़ानें शुरू हुईं। इस एयरपोर्ट का रनवे 3900 मीटर लंबा है और शुरुआत में यहां रोजाना 28 टेक-ऑफ और लैंडिंग की सुविधा रहेगी। एयरपोर्ट का लक्ष्य 16 से ज्यादा शहरों को आपस में जोड़ना है।