Bihar: बेउर जेल पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा, गिरफ्तार छात्रों की रिहाई न होने पर राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
Bihar: All India Students’ Association (AISA) की अध्यक्ष और JNU रिसर्च स्कॉलर नेहा बोरा 27 जुलाई 2026 को पटना पहुंचीं। उन्होंने बेउर सेंट्रल जेल जाकर उन छात्र नेताओं, छात्रों और पालीगंज विधायक संदीप सौरभ से मुलाकात
Bihar: All India Students’ Association (AISA) की अध्यक्ष और JNU रिसर्च स्कॉलर नेहा बोरा 27 जुलाई 2026 को पटना पहुंचीं। उन्होंने बेउर सेंट्रल जेल जाकर उन छात्र नेताओं, छात्रों और पालीगंज विधायक संदीप सौरभ से मुलाकात की, जिन्हें पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया था। नेहा बोरा का यह दौरा दो दिनों का है, जो 28 जुलाई तक चलेगा।
नेहा बोरा ने बिहार सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर केस न करने और पुराने केस वापस लेने का भरोसा दिया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि छात्रों पर ‘हत्या के प्रयास’ जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। AISA के मुताबिक, पटना की जेलों में इस समय 100 से ज्यादा छात्र बंद हैं।
जेल अधिकारियों से मुलाकात के दौरान नेहा बोरा को भरोसा मिला कि बंदी छात्रों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। हालांकि, उन्होंने सरकार को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सभी गिरफ्तार छात्रों को 29 जुलाई 2026 तक रिहा किया जाए।
अगर सरकार उनकी मांग नहीं मानती है, तो AISA और RYA (Revolutionary Youth Association) मिलकर 30 जुलाई 2026 को पूरे बिहार में बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे। नेहा बोरा ने कहा कि इस ‘विरोध दिवस’ पर सड़कों पर दिल्ली के जंतर-मंतर जैसी भीड़ उमड़ सकती है। गौरतलब है कि नेहा बोरा ने खुद भी बताया कि उन पर नौ से ज्यादा केस दर्ज हैं।