Bihar के बक्सर में सड़क पर दिखा Air India का विमान, ट्रेलर पर लदकर लखनऊ जा रहा था पुराना प्लेन

Buxar: बक्सर के लोगों ने शनिवार को सड़क पर एक ऐसा नजारा देखा जिसने सबका ध्यान खींच लिया। बक्सर-पटना NH-922 पर एक बड़े ट्रेलर के ऊपर Air India का विमान लदा हुआ जा रहा था। आमतौर पर आसमान में उड़ने वाले विमान को सड़क पर चलत

Buxar: बक्सर के लोगों ने शनिवार को सड़क पर एक ऐसा नजारा देखा जिसने सबका ध्यान खींच लिया। बक्सर-पटना NH-922 पर एक बड़े ट्रेलर के ऊपर Air India का विमान लदा हुआ जा रहा था। आमतौर पर आसमान में उड़ने वाले विमान को सड़क पर चलते देख दलसागर टोल प्लाजा के पास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोग तस्वीरें लेने लगे।

ट्रक चालक से मिली जानकारी के मुताबिक, इस विमान को पटना से लखनऊ ले जाया जा रहा था। यह कोई उड़ने वाला जहाज नहीं बल्कि एक स्क्रैप एयरबस A319-112 था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SCK है। इस विमान का निर्माण साल 2007 में हुआ था और इसकी आखिरी उड़ान 15 दिसंबर 2019 को हुई थी।

विमान को अप्रैल 2024 में ही स्क्रैप घोषित कर दिया गया था, यानी अब यह उड़ान भरने के लायक नहीं रहा। इसी वजह से इसे सड़क मार्ग से ट्रेलर पर लादकर ले जाया जा रहा था। स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए यह कौतूहल का विषय बना रहा क्योंकि उन्होंने पहली बार किसी हवाई जहाज को सड़क पर चलते देखा था।