Mumbai से Toronto के लिए Air India शुरू करेगी सीधी उड़ान, 25 अक्टूबर 2026 से मिलेगी सुविधा

Maharashtra : मुंबई के लोगों के लिए कनाडा जाना अब और आसान हो जाएगा। Air India ने घोषणा की है कि वह 25 अक्टूबर 2026 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (BOM) से टोरंटो के पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (YYZ)

Maharashtra : मुंबई के लोगों के लिए कनाडा जाना अब और आसान हो जाएगा। Air India ने घोषणा की है कि वह 25 अक्टूबर 2026 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (BOM) से टोरंटो के पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (YYZ) के लिए नॉनस्टॉप उड़ानें शुरू करने जा रहा है। यह सेवा सर्दियों के सीजन के लिए होगी जो 26 मार्च 2027 तक चलेगी।

टाटा ग्रुप की कंपनी Air India इस रूट पर हफ्ते में तीन दिन उड़ानें संचालित करेगी। ये फ्लाइट्स हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेंगी। एयरलाइन के चीफ कमर्शियल ऑफिसर निपुण अग्रवाल ने बताया कि कनाडा एक बहुत महत्वपूर्ण बाजार है और त्योहारों व छुट्टियों के समय यहां यात्रा करने वालों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इस नई सेवा से यात्रियों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे और उनकी यात्रा आसान होगी।

इस रूट की सबसे बड़ी बात यह है कि इस सीजन में मुंबई और टोरंटो के बीच सीधी उड़ान चलाने वाली Air India अकेली एयरलाइन होगी। इससे हर हफ्ते करीब 2,000 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी। पश्चिमी और दक्षिणी भारत के यात्रियों को अब दिल्ली, यूरोप या मिडिल ईस्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, जिससे उनका समय बचेगा और सफर का तनाव कम होगा।

विवरण जानकारी
शुरुआत की तारीख 25 अक्टूबर 2026
समाप्ति की तारीख 26 मार्च 2027
हफ्ते में उड़ानें 3 दिन (बुधवार, शुक्रवार, रविवार)
विमान का मॉडल Boeing 777-300ER
फर्स्ट क्लास सीटें 8 सूट्स (प्राइवेसी डोर के साथ)
बिजनेस क्लास सीटें 40 फ्लैट-बेड सीटें
इकोनॉमी क्लास सीटें 280 सीटें
अतिरिक्त सुविधा ऑनबोर्ड वाई-फाई

Air India अपनी कनाडा सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए विमानों को भी अपडेट कर रही है। दिल्ली-टोरंटो रूट पर 1 अगस्त 2026 से नए Boeing 787-9 Dreamliner विमान लगाए गए हैं। जनवरी 2027 तक टोरंटो आने-जाने वाली सभी उड़ानों में नए और बेहतर केबिन इंटीरियर होंगे, जिससे प्रीमियम सीटों की क्षमता में 71% की बढ़ोतरी होगी।