Mumbai से London जाने वालों की मौज, Air India ने उतारे नए Boeing 787-9 विमान, अब मिलेगा प्रीमियम अनुभव

Maharashtra : मुंबई से लंदन जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। Air India ने मुंबई और लंदन हीथ्रो के बीच अपनी फ्लाइट्स (AI131/AI130) के लिए बिल्कुल नए Boeing 787-9 विमानों की शुरुआत कर दी है। 1 जुलाई 2026 से शुरू

Maharashtra : मुंबई से लंदन जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। Air India ने मुंबई और लंदन हीथ्रो के बीच अपनी फ्लाइट्स (AI131/AI130) के लिए बिल्कुल नए Boeing 787-9 विमानों की शुरुआत कर दी है। 1 जुलाई 2026 से शुरू हुई इस सेवा में यात्रियों को नई केबिन सुविधाओं और बेहतर तकनीक का अनुभव मिलेगा।

ये विमान खास तौर पर Air India के लिए बनाए गए हैं और इनके इंटीरियर को बोइंग की प्रोडक्शन लाइन पर ही तैयार किया गया है। कंपनी के सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन ने बताया कि यह कदम एयर इंडिया के ‘Vihaan.AI’ ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसका मकसद यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं देना है। इस रूट पर अब पहली बार प्रीमियम इकोनॉमी क्लास की सुविधा भी शुरू की गई है।

विमान के अंदर की सुविधाओं की बात करें तो इसे तीन हिस्सों में बांटा गया है:

कैबिन क्लास सीटों की संख्या खास सुविधाएं
Business Class 30 Suites 79 इंच के फ्लैट बेड, 17 इंच 4K स्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग और प्राइवेट सुइट्स
Premium Economy 28 Seats ज्यादा चौड़ी सीटें (2-3-2 लेआउट), 13.3 इंच 4K स्क्रीन और बेहतर रिक्लाइन
Economy Class 238 Seats आरामदायक सीटें, 11.6 इंच 4K स्क्रीन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होल्डर

मनोरंजन के लिए सभी कैबिन में Thales AVANT Up सिस्टम लगाया गया है, जिसमें 3,000 घंटे से ज्यादा का कंटेंट, ब्लूटूथ ऑडियो और USB-C चार्जिंग पोर्ट मिलेंगे। साथ ही, Tata Elxsi के साथ मिलकर एक नया मूड लाइटिंग सिस्टम तैयार किया गया है, जो भारतीय परंपराओं से प्रेरित है। यात्रियों के लिए खास मेन्यू, प्रीमियम क्रॉकरी और नए एमेनिटी किट भी रखे गए हैं।

एयर इंडिया की मुंबई-लंदन रूट की दूसरी डेली फ्लाइट अभी भी Boeing 777-300ER विमान से चलेगी, जिसमें फर्स्ट क्लास की सुविधा मौजूद है। कंपनी का प्लान है कि 2027 के मध्य तक अपने सभी Boeing 787-8 विमानों को भी इसी तरह अपडेट कर ले।