Delhi: एयर इंडिया की फ्लाइट में भीषण टर्बुलेंस, विमान 300 फीट नीचे गिरा, कई यात्री घायल
Delhi: थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में मंगलवार को हवा में तेज झटके महसूस किए गए। इस भीषण टर्बुलेंस की वजह से विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे गिर गया, जिससे अंदर मौजूद यात्रियों और क्रू में
Delhi: थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में मंगलवार को हवा में तेज झटके महसूस किए गए। इस भीषण टर्बुलेंस की वजह से विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे गिर गया, जिससे अंदर मौजूद यात्रियों और क्रू में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि विमान सुरक्षित तरीके से दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कर गया।
इस हादसे के दौरान विमान में सवार 134 यात्रियों और क्रू में से करीब 12 से 14 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 यात्री और 2 केबिन क्रू मेंबर घायल हुए। एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद एम्बुलेंस तैनात थी और घायल यात्रियों को मदद के लिए व्हीलचेयर दी गई। जिन्हें चोट लगी थी, उन्हें एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट स्थित मेदांता मेडिकल सेंटर ले जाया गया। एक यात्री ने बताया कि विमान अचानक बहुत तेजी से झुका और झटके महसूस हुए, जिससे कई लोग चोटिल हुए।
एयर इंडिया ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि क्रूज फेज के दौरान ऊंचाई में अचानक बदलाव आया था। एयरलाइन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और वे प्रभावित लोगों की पूरी मदद कर रहे हैं। विमान के केबिन की छत में भी कुछ नुकसान देखा गया है। फिलहाल एयर इंडिया इस मामले की जांच कर रही है और इस प्रक्रिया में वह DGCA समेत अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है।